भाजपा ने राहुल गांधी के सवालों का करारा जवाब दिया ?

Font Size

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रेसवार्ता में उठाये गए सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। पार्टी प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया की कांग्रेस नेता लखीमपुर खीरी मामले में राजनीतिक अवसर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में जो कुछ भी हुआ है, वो दुःखद है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अपनी उत्तर प्रदेश की यात्रा शुरू करने से पहले पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार पर किसानों पर सुनियोजित हमले करवाने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस हमले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी और उसके बेटे का हाथ होने का भी आरोप लगाया था। कांग्रेस नेता के उठाए सवालों का भाजपा प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने भी तत्काल पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर जवाब दिया और उन पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया।

भाजपा प्रवक्ता ने पत्रकारों को बताया कि हमने उस घटना के बाद देखा है कि चाहे किसान संगठन हो, चाहे प्रशासन दोनों ने मिलकर बातचीत की। दोनों के बीच में समन्वय हुआ। दोनों ने बातचीत करके कुछ निष्कर्ष निकाले। उन्होंने कहा कि मुख्यत: जो निष्कर्ष था वो एक निष्पक्ष जांच का था।

डॉ संबित पात्रा ने यह कहते हुए कटाक्ष किया कि पोस्टमार्टम पर किसी ने अगर सवाल नहीं उठाए, तो राहुल गांधी उसके विशेषज्ञ न होने के बाद भी उस पर भ्रम फैलाकर वातावरण को अशांत करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार का किसानों से कोई लेनादेना नहीं है। गांधी परिवार का केवल अपने परिवार से ही लेनादेना है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि लखीमपुर खीरी में जो हुआ उसको एक राजनीतिक अवसर के रूप में देखना ये गांधी परिवार अपने परिवार की साख को बचाने की कोशिश कर रहा है। उनका कहना था कि जहां तक राहुल गांधी और गांधी परिवार का सवाल है, इस परिवार का किसानों से, व्यापारियों से, हिंदुस्तान के हर वर्ग से कोई लेना-देना नहीं है।

डॉ पात्रा ने कहा कि गांधी परिवार का केवल और केवल अपने परिवार से ही लेना-देना है। उन्होंने कांग्रेस नेता से यह कहते हुए सवाल किया कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि वो लखीमपुर खीरी जाना चाहते हैं, पर क्या उन्होंने राजस्थान के किसानों की चिंता की?

राजस्थान में किसानों पर हुए लाठी चार्ज की चर्चा करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि वहाँ धान की खरीदी के लिए कुछ किसान प्रशासन के सामने गए थे। उन पर लाठीचार्ज किया गया। वो किसान आज अस्पताल में भर्ती हैं। क्या राहुल गांधी जी ने इस पर राज्य के मुख्यमंत्री से बात की ?

भाजपा प्रवक्ता का कहना था कि आज अस्पताल में वो किसान भर्ती हैं, क्या राहुल गांधी जी ने इस पर राज्य के मुख्यमंत्री से बात की? राहुल गांधी कह रहे हैं कि वो लखीमपुर खीरी जाना चाहते हैं, पर क्या उन्होंने राजस्थान के किसानों की चिंता की?

उन्होंने कहा कि राहुल जी एक सवाल आपसे भाजपा पूछ रही है, कि आप चयनात्मक राजनीति क्यों करते हैं ? हमने टीवी के माध्यम से देखा कि राजस्थान के हनुमानगढ़ में धान की खरीदी के लिए जो किसान प्रशासन के पास गए थे उन पर बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसाई गई।लेकिन राहुल गांधी राजस्थान की बात नहीं कर रहे बल्कि लखीमपुर खीरी जाने पर आमादा हैं।

 

You cannot copy content of this page