प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीआरपीएफ कर्मियों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई दी

Font Size

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर्मियों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई दी है।

अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा है, “सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर सभी जांबाज @crpfindia कर्मियों और उनके परिवार वालों को बधाई। सीआरपीएफ को अपनी वीरता और कर्तव्यपरायणता के लिये जाना जाता है। भारत के सुरक्षा तंत्र में उसकी प्रमुख भूमिका है। राष्ट्रीय अखंडता को अक्षुण्ण बनाने में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय है।”

 

 

Table of Contents

You cannot copy content of this page