कोरोना महामारी के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेहतर काम किया : डी पुरुंदेश्वरी

Font Size

गुडग़ांव, 22 जुलाई : कोरोना की दूसरी लहर को मात देने के लिए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बेहतर कार्य किया है। जरुरतमंदों की सेवा के लिए कार्यकर्ता सदैव तैयार रहे हैं।

उक्त बात भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरुंदेश्वरी ने वीरवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को
संबोधित करते हुए कही। इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ भी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ शामिल रहे। उन्होंने आगामी दिनों में किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी राष्ट्रीय महामंत्री को दी। उन्होंने बताया कि 55 सेवा रसोई के माध्यम से प्रतिदिन 5 हजार कोविड मरीजों को भोजन उपलब्ध कराने, 432 ऑक्सीजन कंसट्रेटर विदेशों से मरीजों के लिए मंगवाए। 7 लाख लोगों को मास्क व सैनिटाईजर भी वितरित किए गए। 300 मंडलों में कोरोना से जान गंवाने वालों की याद में स्मृति वृक्ष भी लगाए गए।

धनखड़ ने बताया कि एक अगस्त से 14 अगस्त तक सभी विधानसभाओं में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी, जिनमें भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती तक हर बूथ कमेटी और 25 दिसम्बर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तक पन्ना प्रमुख कमेटी का गठन भी कर लिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि पार्टी को बूथ स्तर तक और भी मजबूत करने के लिए कार्य करें। इस कार्यक्रम में संगठन महामंत्री रविंद्र राजू, एडवोकेट वेदपाल, पवन सैनी, मोहनलाल बडोली, सांसद
रामचंद जागड़ा, सुनीता दुग्गल, संतोष यादव, जीएल शर्मा, संजय शर्मा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, कृष्ण पंवार, संदीप जोशी व सभी मोर्चों के
प्रदेशाध्यक्ष भी मौजूद रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page