वरिष्ठ पत्रकार संजीव आहूजा की माता का निधन

Font Size

गुरुग्राम :  वरिष्ठ पत्रकार संजीव आहूजा की माता कृष्णा आहूजा का गत सोमवार को गुरुग्राम में निधन हो गया। वे 79 वर्ष की थी और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। शक्तिनगर, गुरुग्राम निवासी कृष्णा आहूजा विख्यात शिक्षाविद रही हैं और शिक्षा विभाग हरियाणा में 37 वर्षों के सेवाकाल के बाद से प्रिंसिपल के पद से रिटायर हुई थीं।

वे अपने पीछे तीन पुत्रों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। कृष्णा आहूजा का उठाला 22 जुलाई को मॉडल टाउन में स्थित कृष्ण मंदिर, गुरुग्राम में शाम तीन से चार बजे तक आयोजित किया जाएगा।

गुरुग्राम, दिल्ली व एनसीआर के सभी पत्रकारों, नेताओं, उद्योगपतियों और समाजसेवियों समेत सभी वर्गों के जाने-माने व्यक्तियों ने कृष्णा आहूजा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सभी ने शोक-संतप्त परिवार के लिए अपनी सम्वेदनाएँ प्रकट की हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page