सिविल डिफेंस वालंटियर्स की निस्वार्थ सेवा, प्रशासन व समाज के लिये बड़ा एसेट : सूर्य देव नखरौला

Font Size

गुरुग्राम। कोविड-19 महामारी से उत्पन्न हालातों की वजह से आज पूरे देश को एक साथ वैक्सीन लगाने की आवश्यकता पैदा हो गई है। ऐसे में सरकारी संसाधन अपर्याप्त होना स्वाभाविक ही है। ऐसी विकट परिस्थिति में कोविड-19 रोधी वैक्सीनेशन साईटस पर सिविल डिफेंस के वालंटियर्स प्रशासन के साथ जुड़कर अपनी निस्वार्थ एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

सिविल डिफेंस वालंटियर सूर्य देव नखरौला ने बताया की वैक्सीनेशन सेंटर्स पर वैक्सीन लगवाने के लिए आजकल भारी तादाद में भीड़ उपस्थित होती है। भीड को लाईन बनवाकर, 2 गज दूरी, मास्क लगवाना, कोविड-19 से बचाव के लिये प्रशासन द्वारा जारी सभी गाइडलाईस का पालन करवाना व भीड में लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था बनवाने का जो कार्य सरकारी सैलरी प्राप्त पुलिस प्रशासन द्वारा किया जाता है वही उत्कृष्ट कार्य/सेवाएं शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाने में प्रशासन के लिए सिविल डिफेंस वालंटियर्स बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं जो कि प्रशासन एवं समाज के लिए एक बड़ा एसैट है। आज बड़ी संख्या में कॉविड वैक्सीनेशन साईटस पर वैक्सीनेशन हुआ।

सिविल डिफेंस वालंटियर्स की निस्वार्थ सेवा, प्रशासन व समाज के लिये बड़ा एसेट : सूर्य देव नखरौला 2सिविल डिफेंस वालंटियर सूर्य देव ने आगे बताया कि उन्होंने आज डिवीजन वार्डन देवेंद्र कुमार राघव के निर्देशानुसार सिविल डिफेंस के अन्य वॉलिंटियर्स विपिन शुक्ला व अन्यों के साथ यूपीएचसी नाहरपुर रूपा केन्द्र पर अपनी ड्यूटी संभाली। देवेंद्र कुमार राघव, रोहित कुमार, निर्भय बेदी, टिंकू कुमार ने रोज लैंड पब्लिक स्कूल वैक्सीनेशन कैंप पर अपनी ड्यूटी संभाली। सिविल डिफेंस के सभी वॉलिंटियर्स ने सरकार द्वारा जारी कोविड-19 से बचाव के सभी निर्देशों का पालन कराया व शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखवाने में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग प्रशासन को भरपूर सहयोग किया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page