14 जुलाई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में किया जाएगा रोजगार मेले का आयोजन

Font Size

गुरूग्राम, 13 जुलाई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुरूग्राम में 14 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में हरियाणा प्रदेश के सभी आईटीआई संस्थानों से पास आउट व्यक्ति भाग ले सकते हैं।

इस रोजगार मेले में मैसर्ज हीरो मोटोकाॅर्प लिमिटेड, सुजुकी मोटरसाईकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जिंदल लाइफस्टाइल प्राइवेट लिमिटेड तथा मुंजाल किरीउ इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनियों द्वारा आईटीआई पास छात्रों का अप्रेंटिश के तौर पर चयन किया जाएगा। उपायुक्त डा यश गर्ग ने अपील करते हुए कहा कि वे इस रोजगार मेले में बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए इसका लाभ उठाएं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page