कमरुद्दीन खान होंगे जुरहरा के नए थानाधिकारी, राजवीर सिंह का तबादला

Font Size

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज : भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा जुरहरा थानाधिकारी राजवीर सिंह का तबादला गोपालगढ़ थाने पर किया गया है वहीं जुरहरा थाना अधिकारी के पद पर कमरुद्दीन खान को लगाया गया है। इस आदेश के तहत नवनियुक्त थानाधिकारी कमरुद्दीन खान ने जुरहरा थानाधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई ने आदेश जारी कर पुलिस लाइन से कमरुद्दीन खान को जुरहरा थाना अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा जुरहरा थानाधिकारी राजवीर सिंह का तबादला थाना गोपालगढ़ पर किया गया है। वहीं नवनियुक्त थाना अधिकारी कमरुद्दीन खान ने जुरहरा थानाधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page