केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे , इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार मंत्रालय का पदभार ग्रहण किया

Font Size

नयी दिल्ली : केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज  रेल भवन, इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन और संचार भवन में पदभार ग्रहण किया।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे , इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार मंत्रालय का पदभार ग्रहण किया 21970 में जन्मे अश्विनी वैष्णव ओडिशा से राज्य सभा के सदस्य हैं। उन्होंने सुंदरगढ़, बालासोर, कटक और गोवा के लोगों को अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने आईआईटी कानपुर से मास्टर्स इन टेक्नोलॉजी और वॉर्टन से एमबीए की डिग्री हासिल की है। वे अपने साथ प्रौद्योगिकी और वित्त में कौशल और समाज के सबसे कमजोर वर्गों के लिए उसके इस्तेमाल का एक अनूठा मेल लेकर आते हैं। वे अंत्योदय के दर्शन में बहुत मज़बूती से यकीन रखते हैं, यानी समाज के वंचित वर्गों के लोगों की ज़िंदगी का कायापलट करना।

You cannot copy content of this page