मोदी मंत्रिमंडल में आज शाम 43 नए मंत्री शपथ लेंगे

Font Size

नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में आज 43 नए मंत्रियों को शामिल किया जा रहा है। इनमें से कुछ राज्य मंत्रियों को कैबिनेट के रूप में अपग्रेड  किया जाएगा जबकि अधिकतर नए लोगों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है। इससे पहले कैबिनेट से 12 मंत्रियों से इस्तीफे लिए गए हैं ।खबर है कि इस बार मंत्रिमंडल में कुछ ऐसे भी चेहरे हैं जो नरेंद्र मोदी केबिनेट के प्रथम कार्यकाल में भी मंत्री थे जबकि सर्वाधिक फोकस उत्तर प्रदेश राज्य पर दिया जा रहा है।प्रधानमंत्री ने सभी 43 मंत्रियों को शपथ से पहले बैठक के लिए आमंत्रित कर उन्हें सरार की प्राथमिकताओं के बारे में आगाह किया।

समझा जाता है कि आगामी वर्ष में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने यह फेरबदल किया है। हालांकि लंबे समय से कई महत्वपूर्ण मंत्रालय एवं विभागों की जिम्मेदारी दूसरे मंत्री निभा रहे थे इसलिए भी मंत्रिमंडल का विस्तार करना आवश्यक हो गया था जबकि उत्तर प्रदेश से अनुप्रिया पटेल और बिहार से जनता दल यू के सदस्यों को मंत्रिमंडल में शामिल कर गठबंधन की राजनीति मजबूत होने का संदेश भी देने की कोशिश की जा रही है।

जिन मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी :

मोदी मंत्रिमंडल में आज शाम 43 नए मंत्री शपथ लेंगे 2

मोदी मंत्रिमंडल में आज शाम 43 नए मंत्री शपथ लेंगे 3

नारायण राने

सदानंद सोनोवाल

डॉ वीरेंद्र कुमार

मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया

रामचंद्र प्रसाद सिंह

अश्वनी वैष्णव

पशुपति कुमार पारस

किरण रिजिजू

राजकुमार सिंह

हरदीप सिंह पुरी

मनसुख मंदारिया

भूपेंद्र यादव

जी किशन रेड्डी

अनुराग सिंह ठाकुर

पंकज चौधरी

अनुप्रिया सिंह पटेल

सत्यपाल सिंह बघेल

राजीव चंद्रशेखर

शोभा करना लाजी

भानु प्रताप सिंह वर्मा

दर्शन विक्रम जरदोष

मीनाक्षी लेखी

अन्नपूर्णा देवी

ए नारायण स्वामी

कौशल किशोर

अजय भट्ट

बीएल वर्मा

अजय कुमार

चौहान देवी सिंह

भगवंत गुफा

कपिल मोरेश्वर पाटील

प्रतिमा भौमिक

सुभाष सरकार

भागवत किशनराव करड

राजकुमार रंजन सिंह

भारती प्रवीण पवार

विश्वेश्वर टूडू

शांतनु ठाकुर

मुंजापारा महेंद्र भाई

जॉन बरला

डॉक्टर एल  मुरूगन

निशीथ प्रमाणिक

 

You cannot copy content of this page