खेल मंत्रालय ने तेन्जिंग नॉरगे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2020 के लिए किए आवेदन आमंत्रित

Font Size

– आवेदन की अंतिम तिथि 06 जुलाई 

गुरुग्राम, 28 जून। भारत सरकार के खेल एवम् युवा मामले मंत्रालय ने  साहसिक गतिविधियों में शामिल रहे नागरिकों से माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाले भारत के प्रथम नागरिक तेन्जिंग नॉरगे की याद में दिए जाने वाले राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2020 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी श्री जे.जी.बनर्जी ने बताया कि तेन्जिंग नोरगे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार में विभाग की ओर से एक कास्य प्रतिमा , स्क्रॉल आफ आनर , ब्लेजर / साडी तथा 15 लाख रूपय नगद दिए जाएंगे । इसके लिए सभी पात्र व्यक्ति विभाग के पोर्टल ( https://dbtyas-youth.gov.in ) पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।

उन्होंने बताया कि पुरुस्कार के लिए आवेदन कि अन्तिम तिथि 06 जूलाई निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले व्यक्ति को वर्ष 2018 से 2020 तक 3 वर्षों मे साहसिक गतिविधियों में की गई अपनी असाधारण उपलब्धियों का वर्णन करना होगा । ये साहसिक गतिविधियां जल, थल व आकाश में किसी भी क्षेत्र में की गई हों। उन्होने बताया कि तेन्जिंग नॉरगे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार का वैभव अर्जुन अवार्ड के समान है ।

पुरस्कार के आवेदन पत्र व अन्य जानकारी हेतु नेहरू स्टेडियम गुरूग्राम में स्थित जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम कार्यालय में प्रांत 09:00 सें सायं 5:00 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है.

Table of Contents

You cannot copy content of this page