जिला में 27 से 29 जून तक चलाया जाएगा पल्स पोलियो अभियान : डॉ वीरेंद्र यादव

Font Size

अभियान के तहत 441 हाई रिस्क एरिया चिन्हित किये गए
-जिला के 160245 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का है लक्ष्य

गुरुग्राम,26 जून । जिला में 27 जून से 29 जून तक पल्स पोलियों अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 2510 वैक्सीनटर्स की सहायता से जिला के 160245 बच्चो को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पोलियो अभियान के बारे में जानकारी देते हुए डॉ वीरेंद्र यादव ने बताया कि बूथ एक्टिविटी के तहत 27 जून को चयनित बूथो पर 5 साल तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी जिसके लिए जिला में 677 बूथ बनाए गए हैं। इसी प्रकार, 28 व 29 जून को डोर टू डोर एक्टिविटी के तहत घर घर जाकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चो को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी।

डॉ यादव ने कहा कि 27 जून से चलने वाले इस अभियान के लिए जिला में 441 हाई रिस्क एरिया को चिन्हित किया है। अभियान में इस बार स्लम, कंस्ट्रक्शन साइट्स व खानाबदोश लोगों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए इस बार 677 बूथ की व्यवस्था की गई है। जिसमे 446 बूथ पर 4 स्टाफ मेंबर व 231 बूथ पर 2 स्टाफ मेंबर्स को नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही पूरे जिले में बच्चों को पोलियो रोधी दवा देने के लिए 2510 वैक्सीनटर्स की ड्यूटी लगाई गई है। वही साथ ही 116 मोबाइल टीम व 16 ट्रांजिट टीम भी बनाई गई है। अभियान की निगरानी के लिए 180 सुपरवाइजर भी नियुक्त किये गए ।

डॉ यादव ने सभी जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस अभियान में शामिल होकर अपने बच्चो को पोलियो रोधी दवा समय पर दिलाए ताकि इस बीमारी से बचाव किया जा सके।

Table of Contents

You cannot copy content of this page