विदेश जाने वाले नागरिकों के टीकाकरण के लिए आरक्षित किया गया सेक्टर 31स्थित पॉलीक्लीनिक

Font Size

-शिक्षा, नौकरी एवं टोक्यो ओलम्पिक के लिए चयनित खिलाड़ी व अधिकारी लगवा सकते है अपनी वैक्सीन

-कैम्प में दी जाएगी कोविशील्ड की दूसरी डोज़

-टीका लगवाने के लिए दिखाने होंगे पात्रता दस्तावेज

गुरुग्राम : जिला प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन अभियान के तहत समाज के विभिन्न वर्गों के लिए नित नए वैक्सीनेशन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अपने इन्ही प्रयोगों के चलते स्वास्थ्य विभाग गुरुग्राम ने विदेश जाने वाले नागरिकों के लिए पॉलीक्लीनिक सेक्टर 31 को आरक्षित कर ऐसे यात्रियों को राहत प्रदान करने का कार्य किया है। जिला उपायुक्त डॉ यश गर्ग ने कहा कि गुरुग्राम एक मिलेनियम सिटी है। इस कारण विदेशो में शिक्षा या नौकरी के लिए हर साल काफी संख्या में यहाँ के नागरिक विदेशों के लिए रूख करते है। इसके साथ ही टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक में चयनित खिलाड़ी व प्रतिनिधिमंडल में शामिल अधिकारियों के लिए समय पर टीका लगवाना एक बड़ी समस्या थी। उनकी परेशानियों के मद्देनजर इस विशेष केंद्र को उनके लिए आरक्षित करने का निर्णय लिया गया है।

आरक्षित वैक्सीनेशन केंद्र की जानकारी देते हुए जिला गुरुग्राम के वैक्सीनेशन इंचार्ज उप सिविल सर्जन डॉ एम. पी सिंह ने बताया कि सरकार ने विदेश जाने वाले नागरिकों के लिए कोविशील्ड की दूसरी डोज़ के लिए तय समय सीमा को 84 दिन से घटाकर 28 दिन कर दिया। चूंकि विदेशों में कॉवेक्सिन को अभी मान्यता नही मिली है इसलिए देश से बाहर जाने वाले नागरिकों को कोविशील्ड की ही डोज़ दी जा रही है।
डॉ सिंह ने कहा कि ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपनी कोविशील्ड की पहली डोज़ लगवाने के उपरांत 28 दिन का समय पूरा कर लिया है वे लोग सेक्टर 31 स्थित पॉलीक्लीनिक में जाकर अपनी दूसरी डोज़ लगवा सकते है। उन्होंने कहा कि दूसरी डोज़ लगवाने आ रहे नागरिकों को किसी प्रकार के पूर्व रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नही है। कैम्प में आते समय अपने जरूरी दस्तावेज जैसे पहली डोज़ का सर्टिफिकेट व पासपोर्ट सहित विदेश जाने के कारण को स्पष्ट करने वाले जरूरी कागज जरूर साथ लाये।कैम्प में पहले आओ पहले लगवाओ की तर्ज पर सभी का टीकाकरण किया जाएगा।

आज आयोजित कैम्प में विदेश जाने वाले 83 लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया। कैम्प में आये सेक्टर 56 निवासी हर्ष मिश्रा ने बताया कि उन्हें एमबीए करने के लिए जर्मनी जाना है। जर्मनी जाने के लिए सभी तैयारियों के साथ वेक्सीन लगवाना भी एक अहम हिस्सा है।जिला प्रशासन द्वारा विशेष रूप से सेक्टर 31 पॉलीक्लीनिक को ऐसे व्यक्तियों के लिए आरक्षित कर प्रशासन ने काफी लोगों को राहत देने का कार्य किया है।

You cannot copy content of this page