दहेज उत्पीडन के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

Font Size

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज: स्थानीय थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।

थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव सहेडा थाना जुरहरा निवासी ममता पत्नि बलराम पुत्री अमरसिंह ने गांव जानू थाना बरसाना यू.पी. निवासी अपने ससुरालीजनों के खिलाफ उसको दहेज के लिये प्रताडित कर घर से निकाल देने का मामला  04 सितम्बर 2019 को थाना जुरहरा पर दर्ज कराया था। इसमें जुरहरा थानाधिकारी राजवीरसिंह द्वारा जांच के बाद उक्त मामले के नामजद आरोपी पति बलराम पुत्र दामोदर जाति जाटव निवासी जानू थाना बरसाना यू.पी. को गिरफतार किया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page