मोदी सरकार के दो वर्ष हुए पूरे,भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुरहरा व सहसन में बांटे मास्क व सेनेटाइजर

Font Size

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज: केंद्र सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कस्बा जुरहरा व सहसन में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत लोगों को मास्क, सेनेटाइजर व काढ़े का वितरण किया गया साथ ही लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई।

जुरहरा कस्बे में मोदी सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्र सरकार के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह सेवा ही संघटन कार्यक्रम के तहत जुरहरा मण्डल अध्यक्ष गजराज आर्य नेतृत्व में जुरहरा थाने के सामने थर्मल स्क्रीनिंग, काढा वितरण, मास्क वितरण किया गया साथ ही ऑक्सीमीटर द्वारा लोगों का आक्सीज़न लेवल चैक किया गया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष गजराज आर्य, लेखराज फ़ागना, विनोद मानवी, महेंद्र रूहेला, वीरेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी प्रकार क्षेत्र के गांव सहसन में मोदी सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर सेवा ही संघटन कार्यक्रम के तहत शक्ति केंद्र सहसन पर मंडल महामंत्री सुनील कुमार के नेतृत्व में मास्क व सेनेटाइजरों का वितरण किया गया। इस अवसर पर किसान नेता बलदेवसिंह, गुरूद्वारा उपप्रधान गुरमीत सिंह मौजूद रहे।

मोदी सरकार के दो वर्ष हुए पूरे,भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुरहरा व सहसन में बांटे मास्क व सेनेटाइजर 2

You cannot copy content of this page