हरियाणा में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू

Font Size

चण्डीगढ़, 2 मई – हरियाणा सरकार ने आज 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू कर दिया है और राज्य भर में इस आयु वर्ग के 14,918 लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन के टीके लगाए गए।


इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोड़ा ने कहा कि आज के आंकड़ों को जोडक़र अब तक लाभार्थियों को कुल 38,47,634 कोविड-19 वैक्सीन के टीके लगाए गए हैं .


स्वास्थ्य देखभाल वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और अन्य को लगाए गए टीकों के बारे में श्री अरोड़ा ने कहा कि 2,01,811 हेल्थ केयर वर्कर्स को कोविड -19 वैक्सीन की पहली खुराक और 1,28,247 हेल्थ केयर वर्कर्स को दूसरी खुराक दी गई है। फ्रंटलाइन वर्कर्स के विवरण को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि 1,47,139 फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की पहली खुराक और 64,921 फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई है

Table of Contents

You cannot copy content of this page