हत्या के आरोपी को शरण देने के मामले का आरोपी गिरफ्तार

Font Size

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज: स्थानीय थाना पुलिस ने हत्या के मामले के आरोपी को शरण देने के मामले में एक जने को गिरफ्तार किया है।

स्थानीय थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कस्बा जुरहरा निवासी आजाद पुत्र जलेब खां ने गांव मन्दपुरी थाना धातोर जिला पलवल हरियाणा निवासी रहीश पुत्र हारून के खिलाफ उसके भाई के हत्यारे को शरण देने का एक मामला कल 26.04.2021 को थाना जुरहरा पर दर्ज कराया था। इसमें हैडकांस्टेबल पूरन सिंह द्वारा मामले की जांच के बाद उक्त मामले के नामजद आरोपी रहीश पुत्र हारून निवासी मन्दपुरी थाना धातोर जिला पलवल हरियाणा को गिरफतार किया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page