ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन के तीसरी बार अध्यक्ष बने अजय शर्मा

Font Size

गुड़गांव 14 अप्रैल : ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गए। इसमें  भीमगढ़ खेड़ी निवासी अजय शर्मा को तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव अधिकारी आर एल शर्मा एडवोकेट ने बताया कि संरक्षक के लिए प्रसिद्ध समाजसेवी व एसडी आदर्श विद्यालय सोसाइटी की अध्यक्ष आशा शर्मा,  सुरेश शर्मा एडवोकेट पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारत वर्षीय श्री चौरासिया ब्राह्मण महासभा, चंद्र प्रकाश भारद्वाज अध्यक्ष, ब्राह्मण एकता मंच पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर व राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित,  कल्याण सिंह शर्मा पूर्व आईआरएस,  राजकुमार त्यागी प्रसिद्ध समाजसेवी,  रामनिवास शर्मा पूर्व निर्माता-निर्देशक आठवां वचन फिल्म, डॉ पवन वत्स  चेयरमैन एचएसवी ग्लोबल स्कूल, सुशील गौड़ पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी, बनवारी लाल शर्मा वरिष्ठ नेता बिजली यूनियन,  नरेंद्र कौशिक प्रधान ब्राह्मण सभा झाड़सा गांव,  नरोत्तम वत्स  प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय परशुराम परिषद, डॉ सुरेश कौशिक पूर्व प्राचार्य आईटीआई गुडगांव को मनोनीत किया है।

अध्यक्ष पद के लिए अजय शर्मा जाटौली को तीसरी बार सर्वसम्मति से चुना गया है। उप प्रधान के लिए भारत भूषण, वरिष्ठ अधिवक्ता पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट, विजय शर्मा पूर्व पुलिस अधिकारी व नरेश शर्मा वरिष्ठ पत्रकार फर्रुखनगर, महासचिव पद के लिए सुरेश वशिष्ठ इस्लामपुर चुने गए हैं। गोविंद वशिष्ठ सचिव व  राजीव भारद्वाज को सह सचिव, लेखा निरीक्षक मनोज शर्मा चार्टर्ड अकाउंटेंट व वेद वशिष्ठ को नियुक्त किया गया है। खजांची की जिम्मेदारी चिदम्बर शर्मा के पास ही रहेगी। पिछले दस वर्षों से ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। उनकी योग्यता को देखकर उन्हें ब्राह्मण समाज ने तीसरी बार मौका दिया है। कानूनी सलाहकार आर एल शर्मा एडवोकेट अध्यक्ष पुलिस शहीद फाउंडेशन हरियाणा, राजेंद्र शर्मा  एडवोकेट,  राहुल भारद्वाज एडवोकेट,  जितेंद्र कौशिक  एडवोकेट,  महेश शर्मा  एडवोकेट, प्रवीण त्यागी एडवोकेट को नियुक्त किया गया है ।

अध्यक्ष अजय शर्मा के अनुसार कार्यकारिणी में अश्वनी शर्मा निगम पार्षद,  दिनेश शर्मा  पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी सोहना,   प्रसिद्ध समाजसेवी लवकेश शर्मा ,  सुरेंद्र शर्मा  गाडौली ,  विनोद शर्मा मीनू , उद्योगपति  अनमोल भारद्वाज ,  सत्यनारायण गौतम,  मोहित शर्मा , निर्मल भारद्वाज पूर्व महासचिव दोहली भूमि मुक्ति मोर्चा ,  पंकज पाठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम सोसाइटी,  राजेश शुक्ला आरडब्लूए सेक्टर दस,  सत्यप्रकाश शर्मा पूर्व पुलिस अधिकारी,  रूपेश कौशिक पूर्व अधिकारी गुप्तचर विभाग भारत सरकार,  सत्य प्रताप शर्मा राष्ट्रीय प्रभारी क्राइम फ्री इंडिया, अंबिका प्रसाद शर्मा पूर्व सफाई अधिकारी नगर निगम गुड़गांव, घनश्याम शर्मा पूर्व पुलिस अधिकारी, गौ भक्त पवन शर्मा ,  कमल शर्मा अंतर्राष्ट्रीय चित्रकार, शिक्षाविद मिथिलेश शर्मा, शिक्षाविद अनीता शर्मा ,  शशि शर्मा, डॉ कृष्णा जैमिनी राष्ट्रीय कवित्री, मिथलेश शर्मा अध्यक्ष एआई डब्ल्यू सी, डॉ संतोष शर्मा शास्त्री क्लीनिक, श्रीपाल शर्मा अध्यक्ष कादीपुर इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन, प्रमोद शर्मा संस्थापक अध्यक्ष यूथ क्लब सेक्टर चार,कोरोना नायक ललित पाराशर, कृष्ण गौतम आरडब्लूए अध्यक्ष भीम विहार, प्रवीण शर्मा उपप्रधान आर डब्ल्यू ए भीमगढ़ खेड़ी, अपूर्व शर्मा,  नरेश भारद्वाज पूर्व कनिष्ठ अभियंता, कर्नल सत्यप्रकाश मिश्रा,  डॉ अरुण आज्ञाराम शर्मा, सतीश शर्मा बादशाहपुर, अंशुमन पुजारी को शामिल किया गया है।

You cannot copy content of this page