श्रमिकों की समस्याओं को लेकर एटक उपायुक्त को 21 को सौपेंगी ज्ञापन

Font Size

गुडग़ांव, 19 जनवरी : श्रमिक संगठन एटक की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें एटक से जुड़ी श्रमिक यूनियनें और उनके प्रतिनिधि शामिल हुए। एटक के जिला महासचिव कामरेड अनिल पंवार ने बताया कि बैठक में श्रमिकों से जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। श्रमिक यूनियनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि कई संस्थानों में श्रमिक विवाद लंबित पड़े हैं।

श्रमिकों के सामूहिक समझौतों का भी निपटारा नहीं किया जा रहा है, जिससे श्रमिकों में असंतोष व्याप्त होता जा रहा है और औद्योगिक क्षेत्र
में श्रमिक अशांति होने की संभावना बनती जा रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस सबको लेकर 21 जनवरी को एटक व इससे संबंधित यूनियनें राजीव चौक से प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त को ज्ञापन भी देंगी। इसकी सूचना जिला प्रशासन को भी दे दी गई है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page