राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सिख शरणार्थियों की बस्ती में सर्वधर्म सामाजिक सद्भाव के निमित्त आयोजन

Font Size

सेवा भारती ने नेहरू बस्ती में कई स्थानों पर मनाई मकरसंक्रांति  

फरीदाबाद-15 जनवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सिख शरणार्थियों की बस्ती में सर्वधर्म सामाजिक सद्भाव के निमित आयोजन में कंबल, वस्त्र, मास्क और आयुष काढा वितरित किया गया। लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष पर एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हुए बच्चों को आकर्षक उपहार भी भेंट किए गये। विगत कई वर्षों से निमीतेकम संस्था शरणार्थियों के लिए कार्य कर रही है। संघ के ही अनुषांगिक संगठन सेवा भारती द्वारा बस्तियों में मकर संक्रांति के कई आयोजन किए गए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सिख शरणार्थियों की बस्ती में सर्वधर्म सामाजिक सद्भाव के निमित्त आयोजन 2

एनआईटी फरीदाबाद स्थित फ्रंटियर कॉलोनी में रहने वाले पाकिस्तान से सिख शरणार्थियों की बस्ती में सर्वधर्म सामाजिक सद्भाव का अनोखा दृश्य देखने को मिला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा के प्रांत सह कार्यवाह राकेश त्यागी और राष्ट्रीय सिख संगत के फरीदाबाद और सामाजिक सद्भाव  संयोजक अरुण वालिया ने सिख शरणार्थियों को कंबल, वस्त्र, मास्क और आयुष काढा वितरित किया।इस अवसर पर श्री त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं जो हमें एकसाथ मिलकर रहने के लिए प्रेरित करते हैं। एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा के प्रांत सह कार्यवाह राकेश त्यागी,राष्ट्रीय सिख संगत के फरीदाबाद और सामाजिक सद्भाव  संयोजक अरुण वालिया,निमीतेकम संस्था के हरियाणा सह संयोजक महेश बजाज, राष्ट्रीय सिख संगत के कार्यकारी उपाध्यक्ष सरदार गुरप्रताप सिंह, दी चर्च ऑफ फरीदाबाद के पादरी लाजर रंजीत सेन विशेष रूप से उपस्थित रहे।  

एनआईटी स्थित नेहरू बस्ती में सेवा भारती ने मंदिर में बच्चों संग मनाई मकरसंक्रांति

सेवा भारती द्वारा फरीदाबाद पश्चिमी महानगर में सभी 12 केंद्रों पर मकर संक्रांति का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। बालकों ने गीत गाए, गायत्री मंत्र का पाठ किया। बच्चों को बताया कि मकर संक्रांति का पर्व क्यों मनाया जाता है। किस कारण से मनाया जाता है। भोजन मंत्र हुआ उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।  
एनआईटी फरीदाबाद की नेहरू बस्ती के शिव मंदिर में सेवा भारती द्वारा मकर संक्रांति पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित बालक-बालिकाओं ने मंगल गीत एवं गायत्री मंत्र का पाठ किया।इस अवसर पर डॉ बालकृष्ण,राजकुमार, विजय गुप्ता का जाना हुआ काली माता मंदिर पर विजय गुप्ता, हरि ओम के अतिरिक्त समाज के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित हुए। सभी सेवा भारती के कार्यकर्ता कार्यक्रमों में काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। विजय गुप्ता ने काली माता मंदिर में बच्चों को बताया कि मकर संक्रांति का पर्व क्यों मनाया जाता है। किस कारण से मनाया जाता है। इन सब बातों की जानकारी बालकों को और बालिकाओं को दी गई। कार्यक्रम में पूरे पश्चिम फरीदाबाद से सेवा भारती की टीम उपस्थित रही। हरिओम शर्मा सचिव पश्चिम महानगर, विजय प्रकाश गुप्ता विभाग अध्यक्ष सेवार्थी फरीदाबाद और मोहन संस्कार प्रमुख शिया भारती विभाग फरीदाबाद अध्यक्ष बालकृष्ण उपस्थित रहे। 

You cannot copy content of this page