नगर निगम गुरूग्राम आपके द्वार कार्यक्रम एक जनवरी को

Font Size

गुरूग्राम, 30 दिसम्बर। नगर निगम गुरूग्राम द्वारा विभिन्न वार्डों में जनता के बीच जाकर उनकी शिकायतों का समाधान किया जाएगा। इसके लिए एक बार फिर नगर निगम गुरूग्राम आपके द्वार कार्यक्रम की शुरूआत की गई है।

    इस बारे में जानकारी देते हुए संयुक्त आयुक्त-1 जितेन्द्र कुमार ने बताया कि नववर्ष शुक्रवार, 1 जनवरी 2021 को वार्ड नंबर-23 के सैक्टर-10ए स्थित सामुदायिक केन्द्र में प्रात: 11 बजे नगर निगम आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में वार्ड से संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित होकर वार्ड निवासियों की शिकायतें सुनेंगे तथा मौके पर हल हो सकने वाली शिकायतों का समाधान तुरंत किया जाएगा। जिन शिकायतों के समाधान में समय लगना है, उनके बारे में समयसीमा निर्धारित करके आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इससे एक ओर जहां अधिकारियों एवं वार्ड निवासियों के बीच की दूरी कम होंगी, वहीं दूसरी ओर मौके पर समस्याओं की जानकारी प्राप्त करके उनका सही तरीके से समाधान किया जाएगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page