दो मासूमों पर  मौत बन कर गिरी मिट्टी की दीवार

Font Size
गया :  गया :में बुधवा को एक हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई. हादसा मिट्टी की दीवार गिरने से हुआ जिसमें दब कर दो मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई.
घटना कोंच थाना के मनजाठी गांव की है. ग्रामीणों के मुताबिक गांव के देवराज ठाकुर का मिट्टी का मकान भारी बारिश की वजह से अचानक गिर गया. घर की दीवार गिरने के वक्त पास से दो बच्चे गुजर रहे थे जो मिट्टी के ढेर में दब गए.मृतक दोनों बच्चियां आपस में चचेरी बहन थीं जिनका नाम मिट्ठु और बबीता था. मिट्टी के ढ़ेर में दबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद जिले के डीएम कुमार रवि ने दोनो मृतकों के अभिभावकों को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि देने की घोषणा की.

Table of Contents

You cannot copy content of this page