भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पोजिटिव

Font Size

नई दिल्ली : भारतीय जतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पोजिटिव आने की सूचना है. इस सम्बन्ध में श्री नड्डा ने स्वयं ही ट्विट कर जानकारी दी है. उन्होंने अपने संपर्क में आये सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को सावधानी बरतने और अपनी टेस्ट करवाने का सुझाव दिया है. यह खबर सामने आते ही उनके स्वास्थ्य लाभ की शुभकामना देने वालों का तांता लग गया है. अब तक हजारों नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं ने ट्विट कर उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने स्वयं को होम आइसोलेट कर लिया है.

श्री नड्डा ने अपनी ट्विट में कहा है कि ” कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा- निर्देशो का पालन कर रहा हूँ। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।”

Table of Contents

You cannot copy content of this page