नगर निगम गुरुग्राम की बैठक शुक्रवार को होगी

Font Size

– सेक्टर-27 स्थित सामुदायिक केंद्र में होने वाली इस बैठक की मेयर मधु आजाद करेंगी अध्यक्षता

गुरुग्राम, 27 अगस्त। नगर निगम गुरुग्राम के सदन की सामान्य बैठक शुक्रवार 28 अगस्त को प्रातः 11 बजे सेक्टर-27 स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित की जाएगी। कोविड-19 के दौरान  सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए यह बैठक आयोजित की जाएगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए निगम प्रवक्ता ने बताया कि मेयर मधु आजाद की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक में मेयर टीम, निगम पार्षद तथा अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। बैठक में गुरुग्राम के विकास संबन्धी एजेंडे सदन के समक्ष रखे जाएंगे, जिन पर चर्चा के बाद इन्हें पास किया जाएगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page