राष्ट्रपति रामनाथ कोबिन्द ने गिरीश चंद्र मुर्मू को सीएजी के रूप में शपथ दिलाई

Font Size

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोबिन्द ने राष्ट्रपति भवन में गिरीश चंद्र मुर्मू को भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के रूप में शपथ दिलाई। यह समारोह बेहद सादा था जिसमे अतिथियों की संख्या काफी कम थी। महत्वपूर्ण व्यक्तियों में देश के उराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू और एक दो मंत्री ही मौजूद थे।

21 नवंबर 1959 को जन्मे गिरीश चंद्र मुर्मू देश के 14 वें कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया बनाए गए हैं। इससे पहले श्री मुर्मू जम्मू एंड कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल थे। दो दिन पूर्व उन्होंने इस पद से इस्तीफा दिया था।

राष्ट्रपति रामनाथ कोबिन्द ने गिरीश चंद्र मुर्मू को सीएजी के रूप में शपथ दिलाई 2

वह 1985 के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। श्री मुर्मू देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव भी रह चुके हैं जब हुए गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री थे। वे देश के एक्सपेंडिचर सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। उनका गृह राज्य जिला मयूरभंज, उड़ीसा है और अपनी पढ़ाई लिखाई उड़ीसा के उत्कल यूनिवर्सिटी और इंग्लैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम से पूरी की है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page