कोरोना से उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की मौत

Font Size

लखनऊ, 02 अगस्त। उत्तर प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की रविवार को मौत हो गई। शिक्षा मंत्री कमलरानी कोरोना पॉजिटिव थी। उनका लखनऊ पीजीआई में इलाज चल रहा था।


उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री कमल रानी को दो दिन से बुखार आ रहा था। उन्होंने सिविल अस्पताल में ट्रनेट मशीन से जांच कराई, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ़ डीएस. नेगी ने बताया कि फाइनल जांच के लिए सैंपल केजीएमयू भेजा गया है। जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव आयी थीं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया था।

उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते आईसीयू में रखा गया था। शनिवार रात को उनकी तबीयत विगड़ गई थी। रविवार सुबह अचानक  तबीयत और बिगड़ी जिससे उनकी मौत हो गई। इस उनके निधन से सीएम योगी का आज अयोध्या का दौरा रद्द हो गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page