भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई

Font Size

पूर्व शिक्षा मंत्री को संगठन के लिए दिन रात मेहनत करने वाला बताया

 गुरुग्राम   25 जुलाई। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा  ने पूर्ण जीवन भाजपा को प्रदेश में खड़ा करने में बीता दिया। पार्टी संगठन को ही मजबूत नहीं किया अपितु पार्टी की नीतियों को लोगों के घर द्वार तक पहुंचा दिया।  महेंद्रगढ़ जिले में अपना राजनीतिक कैरियर शुरू करने वाले प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा पार्टी और संगठन के लिए दिन रात मेहनत कर सबको साथ लेकर चलते हैं उक्त शब्द नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहे ! 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई 2

उन्होंने कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा भाजपा की मिटटी में कार्यकर्ताओं की फौज उगाने वाले पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत और टीम के साथ  घर-घर जाकर लोगों से सम्पर्क कर हर जगह पार्टी और संगठन के पक्ष में एक समर्पित टीम का गठन किया। प्रदेश में बेहतरीन संस्कारों के साथ पार्टी और संगठन के सरल सुरमा हरियाणा  के महेंद्रगढ़  विधानसभा से  5 बार  विधायक चुने गए।

हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष भी रहे।  उनके लिए कार्यकर्ताओं से बढक़र कुछ नहीं है।  कार्यकर्ताओं की खुशी में खुश और कार्यकर्ताओं के दुख में दुखी रहने वाले  हैं प्रदेश के पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा।

You cannot copy content of this page