पुन्हाना को उपमंडल बनाने रास्ता हुआ साफ

Font Size

सरकार ने किया नोटिफिकेसन जारी

जल्द होंगे उपमंडल अधिकारी नियुक्त 

यूनुस अलवी

मेवात :  पुन्हाना को उपमंडल बनने का रास्ता हुआ साफ, नोटिफिकेसन हुआ जारी, जल्द ही बेठेगा उपमंडल अधिकारी। यह जानकारी पुन्हाना से विधायक रहीश खान ने प्रैस विज्ञपति जारी करते हुऐ दी। विधायक रहीश खान ने बताया कि पुन्हाना को उपमंडल बनाने के लिये पहले ही मंत्री मंडल ने मंजूरी दे दी थी आज पुन्हाना को उपमंडल बनाने का नोटिफिकेसन भी जारी हो गया है।

 

उन्होने कहा कि जल्द ही पुन्हाना में उपमंडल अधिकारी बेठा दिया जाऐगा। उन्होने कहा कि पुन्हाना को उपमंडल बनाने कि पुन्हाना के लोगों कि दो दशकों पुरानी मांग थी जिसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने मेवात के पहले आगमन पर ही मंजूर कर दिया था। उन्होने बताया कि अब पुन्हाना के लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिये फिरोजपुर झिरका नहीं जाना पडेगा।

 

उन्होने कहा कि जल्द ही बिछौर और पिनगवां में थाना और पिनगवां को ब्लोक बनाने का काम भी पूरी हो जाऐगा। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। आने वाले ढाई सालों में पुन्हाना और मेवात कि एक भी समस्या बाकी नहीं रहेगी।

You cannot copy content of this page