बादशाह पुर के निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद आज क्या बोले ?

Font Size

गुरुग्राम। 2 जून की प्रेस वार्ता में बादशाह पुर के निर्दलीय राकेश दौलताबाद पहले ही सर्वश्रेष्ठ सरकारी कर्मचारी को 25 लाख देने की घोषणा कर चुके हैं। 3 जून को विधायक को हरियाणा विधानसभा की निकाय और पंचायती राज समिति का सदस्य बना दिया गया। इसके चलते विधायक ने टवीट कर कसम खाई की वे गुरुग्राम नगर निगम और पंचायतों में बड़े बदलाव लाकर रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि गत 4 जून को विधायक ने टवीटर पर जनता की राय माँगी थी की गुरुग्राम सैक्टर 58 से 115 को गुरुग्राम नगर निगम में मिला दिया जाये या एक नया नगर निगम बनाया जाये। अभी तक 60 % लोगों ने एक और नया नगर निगम बनाने के पक्ष में राय दी हैं। 5 जून को विधायक ने टवीट कर विधानसभा स्पीकर से विधानसभा शुरू करने की माँग की।

उन्होंने इसमें इंग्लैंड, फ्रांस, इटली, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान की संसदो का उदाहरण भी दिया और कहा की या तो विधानसभा को डिजिटल किया जाये या फिर सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करते हुए विधानसभा शुरू करके कोरोना और जनता के दूसरे जवलंत मुद्दों पर बात की जाये।

5 जून को विधायक ने टवीट कर, जनता में से चुनकर सरकारी कर्मचारी इंसेंटिव कानून टीम के नामों की घोषणा की। ये टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ इंसेंटिव नीतियों का अध्ययन कर हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए इंसेंटिव कानून लिखेंगी। ताकि सरकारी कर्मचारियों का ध्यान रिश्वत की बजाय सर्वश्रेष्ठ काम कर इंसेंटिव कमाने पर रहे और जनता को सर्वश्रेष्ठ सेवा मिले।


राकेश दौलताबाद की कार्यशैली हरियाणा विधानसभा के इतिहास में एक ताज़ी हवा जैसी हैं। जैसे वो गरीबी से उठकर पहले एक बड़े व्यापारी, फिर बड़े समाज सेवक बने। अब लगता हैं कि वे एक बड़े नेता बनने की तरफ बढ़ रहे हैं।

You cannot copy content of this page