जापान में भूकंप के झटके ,सुनामी की लहरें, सहमा जापान

Font Size

फुफुशिमा स्थित न्यूक्लियर प्लांट को भी नुकसान

टोक्यो: जापान में आज आए भूकंप के बाद फुफुशिमा परमाणु संयंत्र के पास के तट पर सुनामी की एक मीटर उंची लहर उठी। तोक्यो इलेक्ट्रिक पावर के ऑपरेटर ने यह जानकारी दी। इलाके में 6.9 तीव्रता का भूकंप आने के बाद टेलीविजन पर प्रसारित एक संवाददाता सम्मेलन में टीईपीसीओ के एक अधिकारी ने कहा कि सुनामी (स्थानीय समयानुसार) सुबह छह बजकर 38 मिनट पर आई। टीईपीसीओ के प्रवक्ता ने बताया कि इस लहर के कारण किसी प्रकार की समस्या पैदा होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

 

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार फुकुशिमा स्थित परमाणु संयंत्र को भी नुकसान पहुंचा है। जापान में कैबिनेट के मुख्य सचिव योशिहिदे सुगा ने कहा कि फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के तीसरे रिएक्टर के कुलिंग सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया है। एनएचके के मुताबिक फुकुशिमा परमाणु संयंत्र की संचालक टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर संयंत्र में नुकसान की जांच कर रही है। हालांकि अभी किसी तरह के नुकसान या लोगों के घायल होने की खबर नहीं है। पांच साल पहले 2011 में फुकुशिमा सुनामी की मार झेल चुका है। उस हादसे में भारी तबाही हुई थी।

 

 

इससे पहले देश की मौसम विज्ञान एजेंसी ने फुफुशिमा समेत पूर्वोत्तर तट पर सुनामी की करीब तीन मीटर उंची लहर उठने की आशंका जताई थी। यहीं फुफुशिमा परमाणु संयंत्र भी स्थित है जो पहले भी विश्व की सबसे भीषण परमाणु आपदाओं में से एक का शिकार हो चुका है। अमेरिकी जियोलॉजिक एजेंसी ने कहा कि फुफुशिमा के पास प्रशांत महासागर में (स्थानीय समयानुयार) सुबह छह बजे से थोड़ा पहले भूकंप आया, जिसका केंद्र 11.3 किलोमीटर गहराई में था। देश की मौसम विज्ञान एजेंसी ने 7.3 तीव्रता का भूकंप आने का अनुमान जताया था।

You cannot copy content of this page