पुलिस शहीद फाउंडेशन एक हजार लोगों को दे रहा है भोजन, पुलिस को दिए 5 हजार सर्जिकल मास्क

Font Size

गुरुग्राम। नर सेवा नारायण सेवा की पहल पर आज पुलिस शहीद फाउंडेशन, हरियाणा द्वारा लॉक डाउन के दौरान समाज के गरीब और कमजोर तबके के लोगो के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। फाउंडेशन ने आज इंडस्ट्रियल डेवलोपमेन्ट एसोसिएशन के सहयोग से लगभग 1000 लोगो के लिए पके हुए भोजन की व्यवस्था की जिसमें दोनों समय के भोजन में दाल रोटी और सब्जी रोटी बनवाकर वितरित की गई।

पुलिस शहीद फाउंडेशन एक हजार लोगों को दे रहा है भोजन, पुलिस को दिए 5 हजार सर्जिकल मास्क 2

पुलिस शहीद फाउंडेशन के अध्यक्ष आर एल शर्मा एडवोकेट ने बताया कि उनकी फाउंडेशन हर रोज जरूरतमंद लोगों को दोनो समय का भोजन दे रहा है। श्री शर्मा का मानना है कि इन लोगो को भोजन खिलाने से जहाँ एक ओर मानवता की सेवा होती है, वही प्रवासी श्रमिको को पलायन से रोकने की भी कौशिश है। एक ओर पुलिस शहीद फाउंडेशन श्रमिको और असहाय लोगों को खाना बांट रही है वही दूसरी ओर दिन रात देश की सेवा और सुरक्षा में लगे पुलिस के जवानों की सुरक्षा हेतु 5 हजार मास्क गुरूग्राम पुलिस के कमिश्नर मोहमद अकील की उपस्थिति में डीसीपी नितिका गहलोत को सौंपे।

पुलिस शहीद फाउंडेशन एक हजार लोगों को दे रहा है भोजन, पुलिस को दिए 5 हजार सर्जिकल मास्क 3

इसी के साथ साथ लगभग 5 सौ मास्क आरडब्लूए पुलिस के अध्यक्ष इंस्पेक्टर शाम सुंदर को सौंपे। फाउंडेशन के महासचिव दीपक मैनी ओर के के गांधी ने बताया कि हाइवे पर हमारे पुलिस कर्मियों के लिए भी दोनों समय के चाय और नाश्ते की व्यवस्था भी फाउंडेशन करेगा। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर पुलिस विभाग को और मास्क व ग्लव्स फाउंडेशन मुहैया करवाएगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page