कोरोना वायरस : भारत में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 562 हुई

Font Size

नई दिल्ली, 25 मार्च । देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर बुधवार को 562 हो गए जबकि मृतकों में एक व्यक्ति के वायरस से संक्रमित नहीं होने का पता चलने के बाद मरने वालों की संशोधित संख्या कम होकर नौ हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों में बताया कि दिल्ली में जिस दूसरे व्यक्ति की मौत हुई थी, वह कोविड-19 से संक्रमित नहीं था इसलिए भारत में मृतक संख्या कम होकर नौ हो गई है।

कोरोना वायरस के कारण महाराष्ट्र (दो), बिहार, कर्नाटक, गुजरात, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में अब तक नौ लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से पीड़ित 512 लोगों का अभी उपचार चल रहा है जबकि 41 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई या वे देश से बाहर चले गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस आंकड़े में 43 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोविड 19 के सर्वाधिक मामले अभी तक केरल में सामने आए हैं। केरल में 109 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं जिनमें आठ विदेशी नागरिक हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 101 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें तीन विदेशी नागरिक हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page