पुलिस परिसर भौंडसी में होगी 38वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता

Font Size

गुरूग्राम, 31 जनवरी, भौंडसी: हरियाणा पुलिस 38वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता 2020 की मेजबानी करेगी। यह प्रतियोगिता 5 फरवरी से 14 फरवरी तक पुलिस परिसर भौंडसी में आयोजित होगी।  आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए कि रैक्रूट प्रशिक्षण केंद्र भौंडसी के पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल ने बताया कि अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता के साथ अश्व पुलिस ड्यूटी मीट 2020 की स्पर्धाएं भी होगी।

उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में  मेजबान हरियाणा पुलिस, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तामिलनाडू, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ पुलिस, सीमा सुरक्षा बल, आसाम राइफल, भारत तिब्बत बार्डर पुलिस, सशस्त्र सुरक्षा बल और सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी की घुड़सवारी टीमें भाग लेंगी।  

उन्होंने आगे बताया कि हरियाणा पुलिस की ओर से इस आयोजन के लिए इंडियन रिर्जव बटालियन के महानिरीक्षक डा. हनीफ कुरेैशी को आयोजन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र भौंडसी के उप पुलिस महानिरीक्षक कुलविंद्र सिंह प्रदर्शन सचिव बनाए गए हैं। प्रतिस्पधाओं के संचालन का कार्य में तकनीकी प्रतिनिधि कोलकाता पुलिस के पूर्व महानिदेशक एस रामाकृष्णन रहेंगे। सीमा सुरक्षा बल के आदेशक एवं पुलिस खेल बोर्ड के सदस्य नरेश तेहलान व पूर्व निरीक्षक एवं पुलिस खेल बोर्ड के सदस्य अलग-अलग प्रतिस्पधाओं के लिए कोर्स डिजायन (लक्ष्य तय)करने का कार्य संभालेंगे। 

पुलिस अधीक्षक नरवाल ने कहा कि इंडियन रिर्जव बटालियन के उप महानिरीक्षक बी सतीश बालान एवं उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंडियन रिर्जव बटालियन की द्वितीय वाहिनी के आदेशक डीके भारद्वाज, हरियाणा सशस्त्र पुलिस की चतुर्थ वाहिनी के आदेशक राजेंद्र कुमार मीणा, इंडियन रिजर्व की तृतीय वाहिनी के आदेशक जश्नदीप सिंह रंधावा, प्रथम वाहिनी के आदेशक नृपजीत ङ्क्षसह, गुरूग्राम के पुलिस उपायुक्त मुख्यालय शशंाक कुमार सावन द्वारा प्रतियोगिता आयोजन के संबध में सौंपी गई सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

You cannot copy content of this page