निगमायुक्त ने पार्षदों से मिलने का समय किया निर्धारित

Font Size

– प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक अपने कार्यालय में मिलेंगे निगम पार्षदों से

गुरूग्राम, 6 जनवरी। नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त विनय सिंह प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक नगर निगम पार्षदों से अपने कार्यालय में मिलेंगे। पार्षदों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का समाधान करवाना निगमायुक्त की विशेष प्राथमिकता होगी।
इस बारे में निगमायुक्त द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निगम पार्षदों से प्राप्त होने वाली शिकायतों को विशेष प्राथमिकता टैग के साथ संबंधित अधिकारी को भेजा जाएगा। अधिकारियों को भी इन शिकायतों का समाधान विशेष प्राथमिकता के साथ करना होगा। निगमायुक्त ने कहा कि मेयर टीम और निगम पार्षदों के साथ आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page