आप नेता गुग्गन सिंह भाजपा में शामिल

Font Size

नयी दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गुग्गन सिंह सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए।

गुग्गन लोकसभा चुनाव में उत्तर पश्चिमी दिल्ली से आप के उम्मीदवार थे।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और दिल्ली प्रमुख मनोज तिवारी की मौजूदगी में सिंह भाजपा में शामिल हो गए।

जावड़ेकर दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रभारी हैं।

सिंह जुलाई 2017 में भाजपा छोड़कर आप में आ गए थे। दलित नेता को लोकसभा चुनाव में आरक्षित सीट से भाजपा के हंस राज हंस ने 5.9 लाख मत से हराया था।

इससे पहले वह 2013 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर बवाना से विधायक निर्वाचित हुए थे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page