बिहार के वैशाली में कांग्रेस नेता राकेश यादव की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी में की तोड़फोड़

Font Size

हाजीपुर । बिहार के वैशाली जिले में बाइक सवार अपराधियों ने कांग्रेस नेता राकेश कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार की सुबह शहर के सिनेमा रोड में अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह राकेश कुमार आज भी जिम करने पहुंचे थे। जिम के पास रुकते ही बाइक सवार अपराधियों ने राकेश कुमार को गोली मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। वैशाली में तेजी से बढ़ रहे अपराध को लेकर, हमेशा अपराध और अपराधियों के खिलाफ सोशल साइट पर राकेश यादव आवाज बुलंद करते थे। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नगर थाना पुलिस की जिप्सी को तोड़ दिया। इस दौरान सैकड़ों लोग एसपी आवास के बाहर मौजूद हैं। एसडीओ ने इस मामले पर लोगों से बात भी की है। आक्राेशित लोग एसपी को बुलाने पर अड़े।

Table of Contents

You cannot copy content of this page