दिल्ली में 4.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, रात में और आ सकती है गिरावट

Font Size

नई दिल्ली, 27 दिसंबर । दिल्ली में ठिठुरन भरी ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलनेवाली है। शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे सफदरजंग में 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। कोहरे के चलते विजिबलिटी घटकर सौ मीटर रह गई थी।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में 29 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि अगले दो दिनों में रात के तापमान में और अधिक गिरावट आ सकती है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग की तरफ से तापमान में भारी गिरावट के बाद पहले ही यह अनुमान लगाया गया है कि दिसंबर महीना करीब एक सेंचुरी में दूसरी बार इतनी ठंड पड़गी। गुरूवार तक अधिकतम तापमान 19.84 डिग्री सेल्सियस रहा। साल 1997 में न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

Table of Contents

You cannot copy content of this page