नक्सली गोलीबारी में जवान घायल

Font Size

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान पुलिस का एक जवान घायल हो गया है।

प्रदेश के नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के बुरगुम गांव के जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान डीआरजी का जवान घायल हो गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कड़ेनार पुलिस शिविर से आज भारत तिब्बत सीमा पुलिस और डीआरजी के जवानों को गश्त के लिए रवाना किया गया था और दल जब बुरगुम गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। नक्सली गोलीबारी में डीआरजी का जवान घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद घायल जवान को जंगल से बाहर निकाला गया तथा उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

You cannot copy content of this page