फरीदाबाद व गुरुग्राम नगर निगम की सीमा में चलने वाले आॅटो रिक्शा के किराए निर्धारित, 12 रु/ किलोमीटर

Font Size

फरीदाबाद। फरीदाबाद तथा गुरुग्राम नगर निगम की सीमा में चलने वाले आॅटो रिक्शा संचालकों के लिए परिवहन विभाग हरियाणा द्वारा किराया निर्धारित किया गया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार प्रथम एक किलोमीटर के लिए (मीटर डाउन होने पर) 12 रूप्ये प्रति किलोमीटर और उसके बाद 8 रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार, रात्रि शुल्क रात 11 बजे से प्रातः 5 बजे के बीच किराए में 25 प्रतिशत वृद्धि होगी। प्रतीक्षा शुल्क 30 रुपये प्रति घंटा या उसका भाग (न्यूनतम 15 मिनट के लिए रूकने के लिए) निर्धारित किया गया है।

आॅटो रिक्शा अतिरिक्त सामान के लिए निर्धारित भत्ते से साढे़ सात रुपये अधिक चार्ज कर सकता है। शाॅपिंग बैग या छोटे सूटकेस के लिए कोई अतिरिक्त धनराशि चार्ज नही की जाएगी। उपरोक्त वर्णित किराये में कर इत्यादि सम्मिलित होंगे और आॅटो रिक्शा के संचालकों द्वारा कोई अन्य राशि चार्ज नही की जाएगी और यात्रियों को आॅटों रिक्शा की पंजीकृत क्षमता के अनुसार ले जाया जाएगा।

किराया मीटर भारतीय मानक ब्यूरो मानकों/ लेखा सूचना प्रणाली के अनुरूप् डिजिटल मीटर होगा, जो नाप और तौल विभाग द्वारा प्रमाणित किया गया हो और समयानुसार विधिवत जांचा गया हो।

Table of Contents

You cannot copy content of this page