लेबर लॉ एडवाइजर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने एडवोकेट आर एल शर्मा

Font Size

लेबर लॉ एडवाइजर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने एडवोकेट आर एल शर्मा 2गुरुग्रामलेबर लॉ एडवाइजर एसोसिएशन, गुरुग्राम का चुनाव सर्वसम्मति से जिला अदालत के सर शादी लाल मीटिंग हाल में सम्पन्न कराया गया। इस चुनाव प्रक्रिया पर निगराणी के लिए जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मीर सिंह, सचिव कमलजीत कटारिया, पूर्व अध्यक्ष एस एस चौहान पूर्व अध्यक्ष सतबीर तंवर व फर्म एंड सोसायटी गुरुग्राम के रजिस्ट्रार व जिला उद्योग केंद्र के जॉइंट डाइरेक्टर ईश्वर सिंह यादव मौजूद थे। चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से लेबर लॉ एडवाइजर एसोसिएशन गुरुग्राम के संयोजक एडवोकेट आर एल शर्मा को अध्यक्ष चुना गया।अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट आर एल शर्मा के नाम का प्रस्ताव चुनाव मीटिंग में रखा गया और उपस्थित सभी सदस्यों ने दोनों हाथ उठाकर अपनी सहमति जता दी।
चुनाव के दौरान ही सरंक्षक मंडल में एसोसिएशन के प्रथम अध्यक्ष व पूर्व श्रम अधिकारी एस बी शर्मा, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट व लेबर लॉ रिपोर्टर के चीफ एडिटर एच एल कुमार व श्रम कानूनों के वरिष्ठ एडवोकेट जे एस सरोहा को शामिल करने को घोषणा की गई।
एसोसिएशन की सलाहकार समिति में पूर्व उपश्रमायुक्त मनोरमा राणा, निवर्तमान अध्यक्ष एस एस थिरियांन, एच एल डंग, पूर्व अध्यक्ष एस के वर्मा व रवि शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर पहले की भांति पूर्व उपश्रमायुक्त आर एन खोला के साथ साथ धनेश्वर त्यागी, के के गोसाई व तूफान सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी मिली है।
महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद की जिमेदारी अनिल बधवार को सौंपी गई।चुनाव के दौरान ही एनी मल्होत्रा ओर मुकेश आजाद को सचिव बनाया गया। संयुक्त सचिव के पद पर जितेंद्र निगानिया की नियुक्ति की गई। कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी पूर्व श्रम निरीक्षक अत्तर सिंह को दी गई संगठन सचिव जे आर गुलिया तथा प्रवक्ता एच एन सारस्वत को बनाया गया।इसके अलावा 21 सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। इनमें जे पी मान पूर्व उपश्रमायुक्त, बीएस यादव पूर्व सहायक श्रमायुक्त,बीएम शर्मा,जीएम सैनी,भूप सिंह पूर्व सहायक श्रम अधिकारी, आर सी भाटिया, डॉ सुजान सिंह, पूर्व श्रम निरीक्षक सुभाष सम्मी,विनोद कौशिक, संजय शर्मा, पूर्व श्रम निरीक्षक रतन लाल,पीएन पांडेय,पूर्व श्रम निरीक्षक मीर सिंह,जे बी शर्मा,इंदर पाल, बी राज सचदेव,हरिराम यादव,नवीन जांगिड़,महेश थिरियांन, उमेश शर्मा,संतोष शर्मा के नाम शामिल किए गए
सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने के पश्चात एडवोकेट आर एल शर्मा ने उपस्थित सभी सदस्यों और पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि लेबर लॉ एडवाइजर एसोसिएशन , ओधोगिक शांति और श्रम कानूनों को समर्पित संस्था है,जिसमें श्रमिकों एवम प्रबंधनों के अधिकृत प्रतिनिधियों को, जो श्रमिक और प्रबंधन की ओर से श्रम न्यायालय व श्रम विभाग में विवादों की पैरवी करते हैं, को एक मंच पर लाकर गठन किया गया है।इसका मुख्य उद्देश्य श्रमिकों , प्रबंधनों एवम श्रम विभाग के बीच तालमेल स्थापित करना व सेतु का कार्य करके दोस्ताना माहौल को बनाना है, क्योंकि श्रमिकों और प्रबंधनों के बीच दोस्ताना माहौल से ही औद्योगिक शांति बन पाएगी। औद्योगिक शांति से ही देश व प्रदेश औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर होगा।श्री शर्मा ने कहा कि बहुत जल्द ही एसोसिएशन के लिए कार्यालय और सदस्यों हेतु चैंबरों की डिमांड मुख्यमंत्री से मिलकर पूरी की जाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन के सभी सदस्यों का पूरा मान सम्मान रखा जाएगा और सभी समस्याओं का समाधान शीघ्रता से किया जाएगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता हरकेश शर्मा, विजय यादव, राकेश खटाना एडवोकेट आदि मौजूद थे।।

You cannot copy content of this page