गरीब बच्चों को चाचा नेहरु के बारे में बताया

Font Size

15-nov-2-frd-1एक संघर्ष संस्था का अनोखा प्रयास 

शहीद भगत सिंह संस्था के स्कूल में बाल दिवस

फरीदाबाद : आज चाचा नेहरू की जयंती के अवसर पर हमारी संस्था ने फरीदाबाद सेक्टर – 4, पटेल नगर स्थित, शहीद भगत सिंह संस्था द्वारा आर्थिक तौर पर पिछड़े हुए बच्चों के लिए चलाये जा रहे स्कूल के बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया।
इस अवसर पर बच्चों ने कविता पाठ भी किया। बच्चों को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता नवनीत गुम्बर जी ने चाचा नेहरू के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे मन लगा कर पढ़ें तो वह डॉक्टर इंजीनियर बन सकते हैं।
संस्था के सदस्य श्री नारायण सिंह जी ने बच्चों को स्वच्छ और स्वस्थ रहने की जानकारी दी। उन्होंने कहा की बच्चे अच्छी अच्छी कहानियां पढ़ें ताकि उनके विचार अच्छे हों।
संस्था की ओर से श्री रविन्दर चावला, सुबोध नागपाल, आर पी शर्मा, अजय बहल, सरदार देवेंदर सिंह, हरी लाल, राजेश कश्यप जी और स्कूल की अध्यापिकाएँ उपस्थित थे।

 

एक संघर्ष संस्था की और से बच्चों को लेखन और खाद्य सामग्री दे कर उनकी हौसलाफ़ज़ाही की गई एवं बच्चों को भविष्य में पढाई लिखाई के लिए हर संभव सहायता देने की बात कही गई।

You cannot copy content of this page