7वीं आर्थिक जनगणना में 5 लाख से अधिक लोग होंगे कवर

Font Size

गुरूग्राम। अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने आज 7वीं आर्थिक जनगणना के कार्य को लेकर संबंधित विभागो के अधिकारियों की बैठक ली और उन्हे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री रजा ने कहा कि जिला में चल रही 7वीं आर्थिक जनगणना के तहत 5 लाख से अधिक लोगों को कवर किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि वे आपसी सामंजस्य से जनगणना के कार्य को पूरा करवाएं और यदि उन्हें इस दौरान किसी प्रकार की परेशानी आए तो मामला तुरंत उनके संज्ञान में लाए। उनकी समस्याओं का तत्परता से निपटारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला में आर्थिक जनगणना कार्य  में  5  लाख 91 हजार लोगो की जनगणना का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्य के तहत जिला में अब तक 98, 848 लोगो की आर्थिक जनगणना का काम  पूरा किया जा चूका है और जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आखिरी आर्थिक  जनगणना का कार्य वर्ष-2013 में किया गया था जिसके बाद यह कार्य 6 वर्ष बाद  2019 में किया जा रहा है।

श्री रजा ने बताया कि जनगणना कार्य में 122 सुपरवाइजर व 413 से अधिक  एनुमेरेटर लगाए गए है। उन्होंने बताया कि 7वीं आर्थिक जनगणना का काम  डिजीटल तरीके से किया जा रहा है। इस जनगणना की सारी जानकारी डेटा इकनोमिक सेन्सस ऐप्प के जरिए एकत्रित की जा रही है। इसमें त्रुटि न हो इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सातवीं आर्थिक जनगणना में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों सहित औद्योगिक क्षेत्रों का डेटा अपलोड किया जाना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक जनगणना से मिले डाटा के आधार पर भविष्य में कल्याणकारी योजनाओ को तैयार किया जाएगा।

बैठक में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेन्द्र सारवान सहित कई विभागो के अधिकारीगण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page