कुरुक्षेत्र में 26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण मेले का आयोजन होगा

Font Size

चंडीगढ़ :  हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आगामी 26 दिसंबर 2019 को सूर्य ग्रहण मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में बताया कि सूर्य ग्रहण मेले का नोडल अधिकारी एसडीएम थानेसर को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मेले से सम्बन्धित एक सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा। बैरिकेटिंग और बाहर से आने वाले लोगों की ठहरने की व्यवस्था के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में एडीसी, सीईओ केडीबी, एसडीएम थानेसर, डीएसपी व पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता शामिल है।
उन्होंने बताया कि महिला घाटों पर महिला पुलिस की डयूटी लगाई जाएगी। दवाई,बिजली, पेयजल, टॉयलेट, सफाई व्यवस्था, दमकल, मोटर-बोट आदि के प्रबंध किए जा रहे हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page