पंजाब एवं हरियाणा दोनो राज्यों की विधानसभाओं का संयुक्त समारोह

Font Size

चंडीगढ़। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को विशेष ढंग से मनाने के लिए आज पंजाब विधानसभा चंडीगढ़ में पंजाब एवं हरियाणा दोनो राज्यों की विधानसभाओं का संयुक्त रूप से एक विशेष यादगारी समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यसभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति एम.वैकेंया नायडु मुख्य अतिथि थे।पंजाब एवं हरियाणा दोनो राज्यों की विधानसभाओं का संयुक्त समारोह 2इस अवसर पर श्री नायडु ने श्री गुरु नानक देव जी की जीवनी से जुड़ी आध्यात्मिक, मानवता तथा सामाजिक समरसता संगत इत्यादि पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने पंजाब सरकार का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने श्री गुरु नानक देव जी की याद को आज विशेष महत्व देकर विश्व में भाईचारे का संदेश दिया है। इस समारोह को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह ने भी सम्बोंधित किया।
इस समारोह में हरियाणा के राज्यपाल सत्येदव नारायाण आर्य, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के अलावा 14वीं हरियाणा विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ-साथ कईं पूर्व विधायक भी उपस्थित थे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page