हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत , केंद्रीय वित्त, रेल व कानून मंत्री से मिले

Font Size

नई दिल्ली। हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार मुलाक़ात की। उल्लेखनीय है कि श्री चौटाला उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार केन्द्रीय मंत्रियों से मिल रहे हैं।

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत , केंद्रीय वित्त, रेल व कानून मंत्री से मिले 2

हरियाणा लोकसंपर्क विभाग की ओर से बताया गया कि हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमन के अलावा रेल मंत्री पीयूष गोयल से नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाक़ात की।

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत , केंद्रीय वित्त, रेल व कानून मंत्री से मिले 3

उप-मुख्यमंत्री श्री चौटाला ने केंद्रीय कानून एवं संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद से भी नई दिल्ली में मुलाकात की और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी ।

हरियाणा में भाजपा और जेजेपी गठबंधन की सरकार के गठन के बाद दोनों दलों के बीच आपसी समझ सुदृढ होने के संकेत हैं। माना जा रहा है कि गठबंधन की यह सरकार लम्बी चलेगी कयोंकि लगभग 15 वर्ष वाद जेजेपी के नेता सरकार में लौटे हैं । उल्लेखनीय है कि जेजेपी पूर्व में इनेलो के विभाजन से बनी है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page