सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती पर गुरुवार को रन फार यूनिटी दौड़, डिप्टी सीएम दुष्यंत दिखाएंगे झंडी

Font Size

गुरुग्राम। देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले भारत के पहले गृहमंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को ताउ देवीलाल स्टेडियम में रन फार यूनिटी दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौड़ को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।

रन फाॅर यूनिटी दौड़ को ताऊ देवीलाल स्टेडियम से रवाना किया जाएगा। यह दौड़ स्टेडियम से मेदांता अस्पताल के सामने से होती हुई बख्तावर चौक तक पहुंचेगी तथा वहां से यू-टर्न लेकर वापिस स्टेडियम में संपन्न होगी। इस दौड़ में जिला के 5 हजार से ज्यादा विद्यार्थी व युवा भाग लेंगे।

सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधा। उन्होंने भारतवर्ष को एक सूत्र में पिरो कर इसे संगठित करने का काम किया। जब हम भारत माता की जय का नारा लगाते हैं तो देश को संगठित करने वाले उस व्यक्तित्व को याद करना हमारा कर्तव्य है। यदि सरदार पटेल देश को संगठित नहीं करते तो भारत माता की जय बोलते समय हम दुखी होते क्योंकि हमारी धरती मां अलग-अलग हिस्सों में बंटी हुई होती।

31 अक्टूबर 2018 में सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा को देशवासियों को अर्पित किया था। हमारा सपना है कि अगले 3-4 वर्षो में नए भारत का निर्माण करना है। यह कार्य अकेले नहीं किया जा सकता बल्कि हर देशवासी को इसमें योगदान देना होगा। हम सब मिलकर भारत को एक अच्छा और मजबूत राष्ट्र बनाएंगे जिसके लिए हमें एकजुट होकर प्रयास करने होंगे।

सरदार पटेल ने आजादी के समय 562 रियासतों को एक करने का काम किया। आज पूरा हिन्दुस्तान इसके लिए उनका ऋणी है।

You cannot copy content of this page