पंचकूला पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हूड्डा, एजेएल प्लॉट आवंटन मामले में अदालत में हुए पेश

Font Size

पंचकूला। एजेएल प्लॉट आवंटन मामले में ED की विशेष अदालत में आज भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा मोती लाल वोरा पेश हुए ।

AJL प्लॉट आवंटन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पंचकूला स्थित विशेष अदालत ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा मोती लाल वोरा व नेशनल हेराल्ड अखबार के प्रकाशक को नोटिस जारी कर 30 अक्टूबर को अदालत में पेश होने के दिए थे निर्देश।

26 अगस्त को इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हुड्डा एवं वोरा के खिलाफ अभियोजन की शिकायत दाखिल कर दी थी।

हुड्डा पर आरोप है कि उन्होंने 64.93 करोड़ रुपये का प्लॉट AJL को 69 लाख 39 हजार रुपये में दिया था।

Table of Contents

You cannot copy content of this page