हरियाणा में 26 विधानसभा क्षेत्रों से 31 प्रत्याशियों ने किए नामांकन पत्र दाखिल

Font Size

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2019 के लिए आज हरियाणा में 26 विधानसभा क्षेत्रों से 31 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया 27 सितंबर, 2019 को आरंभ हो गई थी और यह 4 अक्तूबर, 2019 तक जारी रहेगी। 2 अक्तबूर, 2019 को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन पत्र नहीं भरे जाएंगे।

हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्र जीत ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला फतेहाबाद में टोहाना और रतिया विधानसभा क्षेत्रों से एक-एक नामांकन पत्र, जिला सोनीपत में गन्नौर और गोहाना विधानसभा क्षेत्रों से एक-एक, जिला जींद में जुलाना विधानसभा क्षेत्र से एक और जींद विधानसभा क्षेत्र से 2, जिला कुरुक्षेत्र में थानेसर विधानसभा से एक, जिला हिसार में नलवा, हांसी और आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों से एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिला गुड़गांव में बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से 3, जिला यमुनानगर में सढ़ौरा, रादौर और यमुनानगर विधानसभा क्षेत्रों से एक-एक, जिला महेंद्रग्रढ़ में नारनौल, नांगल चौधरी और महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्रों से एक-एक नामांकन पत्र भरे गए हैं।

इसी प्रकार, जिला अंबाला में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से एक, जिला भिवानी में तोशाम विधानसभा क्षेत्र से एक, जिला झज्जर में बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 2 और बेरी विधानसभा क्षेत्र से एक, जिला रेवाड़ी में बावल विधानसभा क्षेत्र से 2 और रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से 1, जिला फरीदाबाद में बल्लभगढ़ और फरीदाबाद, एनआईटी विधानसभा क्षेत्रों से एक-एक तथा जिला करनाल में करनाल विधानसभा क्षेत्र से एक नामांकन पत्र भरे गए हैं।

You cannot copy content of this page