लालू के घर में मचा कलेश, बहू ऐश्वर्या ने सास राबड़ी और ननद मीसा पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Font Size

पटना । राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या ने सास राबड़ी देवी और बड़ी ननद मीसा भारती पर उन्हें घर से निकालने का आरोप लगाया है। ऐश्वर्या ने महिला हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करायी है कि उनकी सास और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा बड़ी ननद व राज्यसभा सदस्य मीसा भारती ने मिलकर उन्हें घर से निकाल दिया। इस शिकायत के आधार पर हेल्पलाइन की अधिकारी प्रमिला ऐश्वर्या के माता- पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में जांच के लिए पटना के दस सकुर्लर रोड स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर पहुंची हैं।

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की शादी चन्द्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या के साथ पिछले साल मई में हुई थी। लेकिन शादी के एक महीने बाद से ही तेज प्रताप और ऐर्श्वर्या के बीच खटपट की खबरें आनी शुरु हो गई थी। इसके बाद तेजप्रताप ने तलाक की अर्जी दी थी। तलाक का मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में जज ने दोनों के बीच समझौता कराने की कोशिश की थी, लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page