73वें स्वतंत्रता दिवस पर मोहित मदनलाल ग्रोवर ने किया ध्वजारोहण

Font Size

युवा समाजसेवी ने क्रांतिकारियों के सपनों का सशक्त भारत बनाने का किया आह्वान

73वें स्वतंत्रता दिवस पर मोहित मदनलाल ग्रोवर ने किया ध्वजारोहण 2गुरुग्राम। पटौदी रोड स्थित ग्रोवर फार्म हाऊस परिसर में 73वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में गुरुग्राम के युवा समाजसेवी मोहित मदनलाल ग्रोवर शामिल हुए। श्री ग्रोवर ने ध्वजारोहण कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश का सबसे बड़ा पर्व है। आजादी के इस पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाना चाहिए। देश की आजादी के लिए जिन वीर सपूतों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, उन्हें हमेशा याद रखना चाहिए। क्रांतिकारियों के त्याग व बलिदान के कारण ही हमें आजादी हासिल हुई थी। उनके पदचिन्हों पर चलकर हमें देश के विकास के लिए कार्य करना चाहिए।

मोहित मदनलाल ग्रोवर ने कहा कि आज उन सभी शहीदों को याद करने का दिन है, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। आजादी के महत्व को समझकर हमें देश की उन्नति और विकास के लिए प्रयास करने चाहिए। क्रांतिकारियों के सपनों का भारत बनाने में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए।

श्री ग्रोवर ने कहा कि देश को तभी तरक्की मिल सकती है, जब हम सभी मिलकर देश के विकास में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा जरुरत है तो वह है महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा की। महिलाओं का सम्मान होगा तो हमारा देश सशक्त व उन्नति के शिखर की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि आओ हम सभी आज संकल्प लें कि देश की महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए अपना योगदान देंगे। वहां उपस्थित लोगों ने मोहित मदनलाल ग्रोवर का पूरा समर्थन किया।

 

इस अवसर पर चंदर ग्रोवर, मदन साहनी, केसी मनचंदा, पीएन मोंगिया, ओपी मनचंदा, विशनदास चुटानी, अजय, राम अदलखा, ओपी चुटानी, अजय कुमार, पवन भारद्वाज, गुप्ता जी, रजनीश बुद्धिराजा, विनोद मनचंदा, बीवी आहूजा, आरबी सिंह, ईश्वरचंद अरोड़ा, आदित्य मनचंदा, सुंदर गुलियानी, सेवानिवृत सीएमओ नगर निगम डा. थापर, डा. ज्योति तालुकदार, डा. मीनाक्षी गुप्ता, कविता जैन सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शहर के करीब 11 स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुई, जिन्होंने देशभक्ति से ओतप्रोत संगीत पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। रक्षाबंधन के पर्व पर छात्राओं ने मोहित मदनलाल ग्रोवर को राखियां बांधी। श्री ग्रोवर ने उन्हें न सिर्फ आशीर्वाद दिया, बल्कि उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

You cannot copy content of this page