पीएम मोदी सहित नेताओं ने जताया सुषमा स्वराज के निधन पर शोक

Font Size

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की सीनियर लीडर सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात 67 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें मंगलवार शाम 9 बजे सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, स्मृति ईऱानी और नितिन गडकरी एम्स पहुंच चुके हैं।

स्वराज के निधन पर पीएम नरेन्द्र मोदी सहित अन्य नेताओं ने शेक जताया है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया- भारतीय राजनीति में एक शानदार अध्याय का समापन हो गया। भारत ऐसे नेता के निधन पर शोक व्यक्त करता है, जिन्होंने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा और गरीबों के जीवन को समर्पित किया।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं. आप अपने जनसहयोग और राष्ट्र उत्थान के कार्यों के माध्यम से देश और दुनिया के लोगों के दिलों में सदैव जिंदा रहेंगी. विनम्र श्रद्धांजलि!’

महाराष्ट्र सरकार में महिला और बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा, ‘फूल नही चिंगारी है ये भारत की नारी है’, इस नारे को बदल कर “फूल भी है चिंगारी है ये भारत की नारी है’ करनेवाली हमारी फूल सी कोमल और चिंगारी सी तेजस्वी नेता आज हमें छोड़ कर चली गई. तीव्र दुख और वेदना का भाव हैं शब्द नहीं मेरे पास.’

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ‘सुषमा स्वराज जी के निधन की ख़बर बेहद दुखद है. भारतीय राजनीति में उनका योगदान अमर रहेगा. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे.’

 

Table of Contents

You cannot copy content of this page